वीडियो

Megan Fox ने बॉयफ्रेंड Machine Gun Kelly से की सगाई, सिंगर ने बेहद रोमांटिक अंदाज में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

Rani Sahu
13 Jan 2022 9:09 AM GMT
Megan Fox ने बॉयफ्रेंड Machine Gun Kelly से की सगाई, सिंगर ने बेहद रोमांटिक अंदाज में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
x
बॉलीवुड स्टार्स की तरह हॉलीवुड कपल भी एक के बाद शादी के बंधन में बंध रहे हैं

बॉलीवुड स्टार्स की तरह हॉलीवुड कपल भी एक के बाद शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं अब अमेरिकन सिंगर रैपर मशीन गन केली (Machine Gun Kelly) ने अपनी गर्लफ्रेंड और अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल मेगन फॉक्स (Megan Fox) संग सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस कपल ने सभी को हैरान कर दिया है। शेयर की गई इस वीडियो में देख सकते हैं कि सिंगर गन केली बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हैं।

गन केली ने मेगन को घुटनों पर बैठकर मेगन फॉक्स (Megan Fox) को प्रपोज किया है। गन केली ने मेगन को उसी पेड़ के नीचे प्रपोज किया है जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार की शुरुआत हुई थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- किसी तरह से डेढ़ साल तक साल गुजारने के बाद, जितना मैंने सोचा नहीं था उससे भी ज्यादा हंसे. उन्होंने मुझसे शादी करने के लिए पूछा. और इससे पहले हर जिंदगी की तरह, और हर जिंदगी में मैंने हां कहा।
बता दें मेघन और गन के रिश्ते को लेकर साल 2020 में खबरें सामने आने लगी थीं। दोनों ने जल्द ही अपने रिलेशनशिप क इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था। अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद ये कपल हॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड कपल बन गए थे। दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने के साथ रोमांटिक कैप्शन शेयर करते थे। मेगन ने बॉयफ्रेंड गन केली के साथ 2021 VMA के रेड कारपेट पर वॉक किया था। उनका लुक काफी बोल्ड था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
गन केली ने भी रिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे उन्होंने खास तरीके से डिजाइन करवाया है। गन ने सोशल मीडिया पर अंगूठी के बारे में डिटेल में बताया है। आपको बता दें मेगन की ये दूसरी शादी होने वाली है। उनकी पहली शादी एक्टर ब्राइन ऑस्टिन से साल 2010 में हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। वहीं गन केली की ये पहली शादी होने वाली है। उनकी पहले रिलेशनशिप से एक बेटी भी है।


Next Story