मनोरंजन

मीरा ने दिखाई नताशा की बेबी शॉवर पार्टी की झलक

SANTOSI TANDI
22 April 2024 8:14 AM GMT
मीरा ने दिखाई नताशा की बेबी शॉवर पार्टी की झलक
x
मुंबई : एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल ने दो महीने पहले फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। अब कपल ने बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया और बच्चों को ध्यान में रखते हुए इसकी थीम टेडी बीयर रखी गई। पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। इनमें एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी शामिल थीं। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी शॉवर की फोटो शेयर की है। मीरा ने पोस्ट के माध्यम से वरुण और नताशा को बधाई भी दी।
इस तस्वीर में नताशा और वरुण के लिए बेक किया गया केक है। केक पर ब्लू और पिंक डिजाइन देखा जा सकता है। बता दें कि मीरा और नताशा काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ कई पार्टी में नजर आती हैं। वरुण ने रविवार (21 अप्रैल) को नताशा के लिए एक स्पेशल शॉवर प्लान किया, जिसमें खास अरेंजेमेंट्स किए गए। वरुण और नताशा ने 18 फरवरी के दिन सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
उन्होंने बेबी बंप वाली फोटो शेयर की थी, जिसमें वरुण किस करते नजर आ रहे थे। उनका डॉगी भी दिख रहा था। उल्लेखनीय है कि कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वरुण और नताशा ने कोरोनाकाल के दौरान 24 जनवरी 2021 को शादी की थी। वरुण अपनी पेंडिंग फिल्मों की शूटिंग जल्द खत्म कर पत्नी को ज्यादा से ज्यादा टाइम देने की प्लानिंग में हैं।
Next Story