मनोरंजन
मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद है आर.डी. बर्मन का यह रोमांटिक गाना, फैंस के साथ किया शेयर
jantaserishta.com
2 Dec 2025 11:10 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भले ही मनोरंजन जगत से दूर हैं, लेकिन वे अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने मनपसंद गाने के बारे में बताया।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वे आर.डी. बर्मन के गाने 'ऐसा समां न होता' पर खूबसूरत हरे-भरे पेड़ पौधों के आसपास घूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, "यह गाना साल 1980 के दशक का आर.डी. बर्मन का मेरा पसंदीदा गाना है। उन्होंने कई खूबसूरत रोमांटिक गाने बनाए और यह वाला गाना मेरे पसंदीदा कलाकार संजय दत्त और अनीता राज पर फिल्माया गया है।"
गाना 'ऐसा समां न होता' साल 1984 की फिल्म 'जमीन आसमान' में फिल्माया गया है। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि अंजान ने इसके लिरिक्स दिए हैं और आर.डी. बर्मन ने इसे संगीतबद्ध किया है।
भरत रंगाचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म 'जमीन आसमान' में संजय दत्त, शशि कपूर, रेखा और अनीता राज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में आर.डी. बर्मन का संगीत और लता मंगेशकर का एक गाना 'ऐसा समां न होता' उन दिनों काफी लोकप्रिय हुआ था।
अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का खिताब हासिल कर लिया था। मीनाक्षी की पहली हिंदी फिल्म पेंटर बाबू थी। इसके बाद वे 'हीरो' में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने अपने करियर में लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, और अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।
उन्होंने ‘दामिनी’, ‘घातक’, 'गंगा जमुना सरस्वती', 'शहंशाह', 'जुर्म', 'तूफान', 'घर हो तो ऐसा' और 'आदमी खिलौना है' जैसी कई यादगार फिल्में की हैं। अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा में भी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।
Tagsमीनाक्षी शेषाद्रिआर.डी. बर्मनआर.डी. बर्मन रोमांटिक गानाMeenakshi SeshadriR.D. BurmanR.D. Burman romantic song
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





