मनोरंजन

इधर-मनीषा को अभी तक नहीं मिले 30 लाख रुपए

Mohammed Raziq
13 April 2024 2:39 PM IST
इधर-मनीषा को अभी तक नहीं मिले 30 लाख रुपए
x
मुंबई : बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा ले चुकीं मनीषा रानी ने कुछ दिनों पहले डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखलाजा 11’ की ट्रॉफी जीती थी। अब मनीषा ने बताया कि उन्हें शो का विनिंग अमाउंट अभी तक नहीं मिला है। मनीषा का यूट्यूबर ठगेश के साथ वीडियो आया है जिसमें वह उन्हें बता रही हैं कि उन्हें शो की जीत का पैसा नहीं मिला है।
मनीषा ने व्लॉग शेयर किया है जिसमें वह ठगेश (महेश केशवाला) से बात करते हुए कहती हैं कि हमें एक चाय की दुकान खोलनी चाहिए और ठगेश को उसे स्पॉन्सर करना चाहिए। इस पर ठगेश कहते हैं कि मनीषा ने ‘झलक दिखलाजा 11’ जीता है इसलिए उन्हें स्पॉन्सर करना चाहिए। इस पर मनीषा कहती हैं कि ‘झलक’ का विनिंग अमाउंट अभी तक आया नहीं है। आधा काट लेंगे वैसे भी वो लोग।
मनीषा फिर आगे मजाक करती हैं कि कैसे लोग और अमीर हो जाते हैं जब उनका पार्टनर भी अमीर होता है। बता दें कि मनीषा शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। उन्हें ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपए की राशि देने का ऐलान किया गया था। इसके अलावा मनीषा ने यस आइलैंड और अबू धाबी की ट्रिप भी जीती है।
Next Story