मनोरंजन
शाह परिवार को कठपुतली बनाएगी माया, अनुपमा की डांट सुन घर छोड़कर भागेगी छोटी
Rounak Dey
26 Jan 2023 1:55 PM IST

x
अनुज-अनुपमा के साथ बाकी लोग सड़क पर उसे तलाशते हैं। हालांकि जैसे ही वह मिलती है, वहां माया भी आ जाती है।
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। साल 2023 की शुरुआत से ही 'अनुपमा' (Anupama) में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है। शो की पूरी कहानी इन दिनों छोटी अनु के इर्द-गिर्द घूम रही है। बीते दिन भी 'अनुपमा' में दिखाया गया कि माया की एंट्री के बाद से ही अनुज और अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। दोनों चैन से सो तक नहीं पाते हैं। वहीं दूसरी अनुपमा सपना देखती है कि छोटी अनु घर से किडनैप हो चुकी है, जिससे दोनों और परेशान हो जाते हैं। लेकिन रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।
शाह परिवार को कठपुतली बनाएगी माया
रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में जल्द ही देखने को मिलेगा कि माया, काव्या का सहारा लेकर शाह हाउस में भी एंट्री करती है। काव्या उसे पूरे परिवार से मिलवाती है और बताती है कि वह इन दिनों मोहित और माया के साथ ही काम कर रही है। लेकिन बा और वनराज उसे देखकर हैरान रह जाते हैं, साथ ही उसकी मौजूदगी को घर में पसंद तक नहीं करते हैं। इस चीज को लेकर माना जा रहा है कि छोटी अनु को पाने के लिए माया शाह परिवार और खासतौर पर काव्या, वनराज का इस्तेमाल करेगी।
गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में छोटी अनु कुछ भी खाने-पीने से मना कर देती है और माया की जिद्द लेकर बैठ जाती है। वह बार-बार कहती है कि माया के आने पर ही खाऊंगी। इसपर अनुपमा और अनुज उसे डांट देते हैं। अपने मां-बाप का यह रवैया देख छोटी अनु घर से भाग जाती है। अनुज-अनुपमा के साथ बाकी लोग सड़क पर उसे तलाशते हैं। हालांकि जैसे ही वह मिलती है, वहां माया भी आ जाती है।
TagsAnupama EpisodeAnupamaAnupama Episode 26 januaryAnupama Written UpdateAnupama Upcoming Episodeanupama 26 january episodeAnupama UpdateAnupama Serialanupama written update 26 january 2023Anupama Spoiler alertAnupama upcoming episodeAnupama upcoming twistAnupama latest updatesRupali GangulyMadalsha SharmaGaurav KhannaSudhanshu PandeyAnupama and AnujAnupama NewsEntertainment Newsअनुपमा
Next Story





