मनोरंजन
मस्तानी राखी सावंत को मिला बाजीराव, राहुल वैद्य के साथ शेयर की लेटेस्ट तस्वीर
Shubhra Nandy
30 May 2021 7:09 AM IST

x
'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ऑफस्क्रीन भी सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ऑफस्क्रीन भी सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते दिन राखी सावंत मुंबई की सड़कों पर मस्तानी बनकर घूमती नजर आई थीं, ऐसे में अब उन्हें अपना बाजीराव भी मिल गया है।
'मस्तानी' राखी को मिला 'बाजीराव'
याद दिला दें कि बीते दिन राखी सावंत मुंबई की सड़कों पर 'मस्तानी' के लुक में नजर आई थीं और वो अपने बाजीराव को ढूंढ रही थीं। ऐसे में अब उन्हें अपना बाजीराव मिल गया है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। राखी ने राहुल वैद्य के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे बाजीराव मिल गया।'
न वैक्सीन मिल रही...
बता दें कि बीते दिन राखी की न सिर्फ तस्वीरें बल्कि वीडियोज भी तेजी से वायरल हुए थे। वीडियो में राखी कह रही थीं, 'न वैक्सीन मिल रही है, न कपड़ों की दुकान खुल रही है, इसलिए मैं भटक रही हूं। न मुंबई खुल रही है, न लॉकडाउन हट रहा है, मैं बहुत परेशान हूं। इसलिए आज मैं बहुत दुखी हूं, न मैं 'खतरों के खिलाड़ी' में जा पाई, न मेरे शादीशुदा होते हुए मेरा पति मुझ मिल रहा।'
मैं अपने बाजीराव को ढूंढ रही
वीडियो में राखी आगे कहती हैं, 'एक शो मिला था मुझे नच बलिए वो भी अभी-अभी न्यूज आई कि वो बंद हो रहा है। एक चांस था मुझे मेरे हसबैंड से मिलने का नच बलिए में वो भी बंद हो गया, अब मेरे हसबैंड से मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी। वह तो बर्फ में बैठकर पता नहीं कौन सा गोला खा रहा है। आप मुझे मीरा बोलो या मुझे मस्तानी बोलो, मैं अपने बाजीराव को ढूंढ रही हूं। आप लगो यहां क्या कर रहे हैं?' इस पर पैपराजी से एक शख्स कहता है- हम आपके लिए आए हैं।
डिब्बावाला आया नजर
वहीं वीडियो में राखी सावंत को एक डिब्बावाला भी दिखता है, जिससे राखी कहती हैं, 'बाजीराव हो क्या आप?' इस पर डिब्बावाला कहता है, 'मैं तो डब्बे वाला हूं, टिफिन पहुंचाने आया हूं।'इस पर राखी कहती हैं कि 'अच्छा मुझे लगा आप बाजीराव हो, मैं मस्तानी हूं। कल से मुझे भी टिफिन पहुंचा देना।' गौरतलब है कि राखी सावंत का ये लुक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के दीपिका पादुकोण लुक की कॉपी है।
Next Story





