
x
मनोरंजन: ‘नागिन’ फेम टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आशका ने 1 दिसंबर 2017 को गोवा में ब्रेंट गोब्ले संग शादी रचाई थी। करीब 6 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने के लिए तैयार है। इस बीच, आशका के लिए बेबी शॉवर पार्टी आयोजित की गई। आशका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पार्टी की कुछ इंस्टा स्टोरीज को री-पोस्ट किया। बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आशका बेहद खुश दिखीं।
पार्टी में उनकी टीवी सेलेब्स-फ्रेंड्स मौनी रॉय, टीना दत्ता, अबीगैल पांडे और कई अन्य लोग शामिल हुए। आशका ऑलिव-ग्रीन कलर की हाई-स्लिट गाउन में कहर बरपा रही थीं, जिसके फ्रंट में नॉटेड डिटेलिंग थी। उन्होंने लुक को डार्क रेड लिपस्टिक और बीची कर्ल्स व सटल मेकअप के साथ पूरा किया था। पार्टी में ब्रेंट ने अपनी पत्नी आशका के लिए गाना भी गाया। दोनों ने मिलकर केक काटा। आशका की फ्रेंड्स ने ब्रेंट के साथ जमकर सेल्फी लीं। आपको बता दें कि आशका ने 14 मई को एक पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
उन्होंने जानकारी दी थी कि वह नवंबर में मां बन जाएंगी। आशका ‘नागिन’ के अलावा कई और सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘कयामत’, ‘कुसुम’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘पिया का घर’, ‘कहीं तो होगा’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘जेट सेट गो’, ‘सात फेरे : सलोनी का सफर’ और ‘कभी कभी प्यार कभी कभी यार’ मुख्य रूप से शामिल हैं।
टीवी की दुनिया के स्टार कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल में ही पैरेंट्स बने हैं। बेटे ‘रुहान’ के जन्म के बाद से ही वे दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी झलक तो दिखा रहे थे, लेकिन हमेशा चेहरा छुपा लेते थे। अब उन्होंने पहली बार उसका चेहरा दिखाया है। हाल में ही उन्होंने एक कोलैबोरेशन इंस्टाग्राम पोस्ट की है।
इसके कैप्शन में लिखा, “आप सभी से 'रुहान' की पहचान करा रहे हैं। दुआओं में शामिल रखिएगा। व्लॉग मेरे यूट्यूब चैनल पर लाइव है।” इस पोस्ट के साथ ही एक प्यारी सी तस्वीर दिख रही हैं। दोनों रुहान को गोद में लिए हैं। वे बेबी के सिर पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दोनों ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। वे नहीं चाहते की रुहान किसी ट्रोलिंग का शिकार हो।
बता दें कि दीपिका की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित थे। दीपिका ने 21 जून को बेबी को जन्म दिया था। बेबी की प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से उसे अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया था। दीपिका अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई।
Tagsआशका की बेबी शॉवर पार्टी मेंपहुंचीं कई टीवी एक्ट्रेसताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWS TODAY'SBIG NEWS TODAY'SIMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTACOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS DAILYNEWSBREAKING NEWSमिड- डे न्यूज़खबरों का सिलसिलाMID-DAY NEWS .

Manish Sahu
Next Story