मनोरंजन

इस ईरानी मॉडल को कई लोग ऐश्वर्या से भी खूबसूरत मानते हैं, तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल

Rounak Dey
2 Feb 2022 3:01 PM IST
इस ईरानी मॉडल को कई लोग ऐश्वर्या से भी खूबसूरत मानते हैं, तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल
x
इंस्टाग्राम पर उनके फोटोज को काफी पसंद किया जाता है।

ऐश्वर्या राय दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक मानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक हैं। उनकी कई हमशक्लों के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से एक ईरानी मॉडल महलाघा जबेरी भी हैं। महलाघा को कई लोग ऐश्वर्या से भी खूबसूरत मानते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फोटोज को काफी पसंद किया जाता है।



महलाघा यूएस में रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ईरान की हैं। उन्हें ईरान की ऐश्वर्या भी कहा जाता है। प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते उनके ठिकाने बदलते रहते हैं।


महलाघा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने फैन्स के लिए फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं। उनके फैन्स में भारत के भी कई लोग शामिल हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि महलाघा के फीचर्स ऐश्वर्या राय से मिलते हैं।


महलाघा बेहद खूबसूरत हैं। उनके बोल्ड फोटोशूट्स सुर्खियों में रहते हैं। 2019 में उनके फोटोशूट्स वायरल होने के बाद वह भारत में चर्चित हुई थीं।
महलाघा भारत आ चुकी हैं। यहां उन्होंने भारत के ट्रडिशनल आउटफिट सलवार-सूट में तस्वीर खिंचवाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महलाघा काफी छोटी उम्र से मॉडलिंग कर रही हैं। टीनेज में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू की थी। इस वक्त वह 32 साल की हैं।
महलाघा की आंखें, हाइट और बाल काफी कुछ ऐश्वर्या से मिलते हैं। कई तस्वीरों में वह ऐश्वर्या की झलक मारती हैं।
महलाघा के मैगजीन शूट्स और ऐड कोलैब्स की तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं।


Next Story