मनोरंजन

Holi: बिग बी, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

jantaserishta.com
25 March 2024 12:41 PM IST
Holi: बिग बी, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं
x
मुंबई: देशभर में सोमवार को होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन और ऋतिक रोशन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों और फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर 2003 की फिल्म 'बागबान' के गाने 'होरी खेले रघुवीरा' की कुछ लाइनें लिखीं। एक्टर ने लिखा, ''होरी खेले रघुवीरा अवध में, होरी खेले रघुवीरा।" टॉलीवुड के मेगास्टार चिरंजीवी ने कहा, ''सभी को होली की शुभकामनाएं! होली के त्योहारी रंग हम सभी के जीवन को और भी अधिक रंगीन बना दें!''
एक्टर अल्लू अर्जुन ने लिखा, "हैप्पी होली''। होली के अवसर पर एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो जारी किया। वीडियो में वह और उनके 'बड़े मियां छोटे मियां' के सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "बुरा ना मानो, होली है। सबको हैप्पी होली।"
अभिषेक बच्चन ने कहा, ''आप सभी को रंगो के त्योहार की शुभकामनाएं। हैप्पी होली!'' वहीं एक्टर ऋतिक रोशन ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। इनके अलावा अंकिता लोखंडे और सुनील शेट्टी ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story