मनोरंजन

इस सवाल का जवाब देकर MISS वर्ल्ड बनी थीं मानुषी छिल्लर, जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

Triveni
14 May 2021 10:23 AM IST
इस सवाल का जवाब देकर MISS वर्ल्ड बनी थीं मानुषी छिल्लर, जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
x
मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर 14 मई को 24वां जन्मदिन मना रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर 14 मई को 24वां जन्मदिन मना रही हैं। कभी डॉक्टर बनने का सपना देखने वालीं मानुषी जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। आज जब मानुषी अपना जन्मदिन मना रही हैं तो चलिए बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।


मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के बमनोली गांव में हुआ। उनके पिता मित्रा बासु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं और उनकी मां नीलम छिल्लर एसोसिएट प्रोफेसर हैंमानुषी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से की है। वह 12वीं में इंग्लिश विषय में सीबीएसई की टॉपर रह चुकी हैं। उनके 96 प्रतिशत स्कोर थे।
मानुषी ने दिल्ली के मिरांडा हाउस से एक साल पढ़ाई की और फिर उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (अब NEET) में हिस्सा लिया। एक ही बार में मानुषी परीक्षा पास करने में सफल रहीं।डॉक्टर बनने का सपना लिए मानुषी ने सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला ले लिया था। हालांकि मानुषी की किस्मत में इससे कहीं आगे जाना था।
2016 में मानुषी ने कॉलेज कैम्पस में आयोजित एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था जिसमें वो फाइनलिस्ट रही थीं। अगले साल 2017 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में हरियाणा को रिप्रजेंट किया।2017 में मानुषी ने 20 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं मानुषी छठीं भारतीय हैं। फाइनल राउंड में उनके एक जवाब ने उन्हें विजेता बना दिया। मानुषी से पूछा गया था कि ऐसा कौन सा प्रोफेशन है जो सबसे ज्यादा सैलरी का हकदार है।
मानुषी ने कहा था कि 'मैं अपनी मां के बहुत करीब हूं। मुझे लगता है कि एक मां प्यार और सम्मान की सबसे ज्यादा हकदार है। मुझे नहीं लगता कि यह केवल सैलरी के बारे में है बल्कि यह प्यार और सम्मान के बारे में है। एक मां ही सबसे ज्यादा सम्मान और सैलरी की हकदार है।'
मानुषी जल्द ही यशराज बैनर की फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने वाली हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार हैं। फिल्म और मॉडलिंग के अलावा वो सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं।


Next Story