मनोरंजन
मानुषी छिल्लर ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, शेयर की ब्रालेट पहने तस्वीरें
Rounak Dey
17 April 2022 4:50 PM IST

x
इस फिल्म के जरिए मानुषी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन उससे पहले ही वह अपने बोल्ड लुक्स और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरने लगी हैं. मानुषी के फोटोशूट पिछले कुछ समय से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
मानुषी ने शेयर किया नया लुक
मानुषी सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। ऐसे में फैंस को नए लुक का बेसब्री से इंतजार है। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी होती जा रही है. अब मानुषी ने एक बार फिर फैंस को अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्रैलेट पहने कैमरे के सामने बोल्ड पोज दे रही हैं।
बेहद हॉट लग रही हैं मानुषी
इस दौरान उन्होंने गोल्डन सीक्वेंस वाली ब्रालेट के साथ ब्लैक कलर की लूज पैंट पहनी हुई है, जिस पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई है. मानुषी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए स्मोकी आईज से न्यूड मेकअप किया है।
इस दौरान उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं. यहां मानुषी ने कानों में गोल्डन ईयररिंग्स और एक हाथ में एक्सेसरीज के तौर पर गोल्डन ब्रेसलेट पहना हुआ है। इस लुक में मानुषी बेहद हॉट लग रही हैं.
इस फिल्म में नजर आएंगी मानुषी
मानुषी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से यशराज प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए मानुषी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
Next Story





