मनोरंजन
मनप्रीत तूर ने 'तितलियां' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, VIDEO से लोगों का लुभा मन...
Shubhra Nandy
22 Dec 2020 3:03 PM IST

x
पंजाब के मशहूर एक्टर हार्डी संधू और एक्ट्रेस सर्गुन मेहता का सॉन्ग तितलियां इन दिनों धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इस गाने को लोग पसंद भी खूब कर रहे हैं,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पंजाब के मशहूर एक्टर हार्डी संधू और एक्ट्रेस सर्गुन मेहता का सॉन्ग तितलियां इन दिनों धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इस गाने को लोग पसंद भी खूब कर रहे हैं, साथ ही खूब डांस भी कर रहे हैं. हाल ही में 'तितलियां' सॉन्ग पर मशहूर डांसर मनप्रीत तूर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. मनप्रीत तूर ने अपना यह वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया है जिसे अभी तक करीब 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
मशहूर यू-ट्यूबर मनप्रीत तूर अपने वीडियो में 'तितलियां' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं. गाने पर मनप्रीत तूर के एक्सप्रेशंस और स्टेप कमाल के लग रहे हैं. इतना ही नहीं, तितलियां सॉन्ग के हिसाब से मनप्रीत तूर ने लुक भी अपनाया हुआ है, जो कि देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है. मनप्रीत तूर के इस डांस वीडियो को अब तक 70 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मनप्रीत तूर ने अपने डांस इस कदर लोगों का दिल जीता हो. वह अकसर अपने डांस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं.
वहीं, 'तितलियां' (Titliaan) सॉन्ग की बात करें तो इस गाने को अब तक 25 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक महीने पहले ही रिलीज हुए इस गाने ने अपार लोकप्रियता हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस गाने को अफसाना खान ने गाया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में हार्डी संधू और सर्गुन मेहता की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री भी देखने लायक है. इस गाने के लीरिक्स देने के साथ-साथ गाने को कंपोज भी जानी ने किया है. खास बात तो यह है कि अब तक गाने को 46 लाख से भी ज्यादा लाइक किया जा चुका है.
Next Story





