
x
Mumbai मुंबई। देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली का पर्व अब बेहद नजदीक है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल के त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस खास दिन लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए, मुंह मीठा करते हैं और जमकर नाचते हैं।
जब बात होली और डांस की हो तो भोजपुरी गाने के बिना इसका आनंद अधूरा है। होली को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री की तैयारी अपने चरम पर है। इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार एक के बाद एक होली के हिट सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। अब भोजपुरी एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी ने भी शुक्रवार को होली का एक और दमदार गाना 'होलरिया' मृदुल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया है।
सॉन्ग में मनोज तिवारी के साथ एक्टर-फॉर्मर नेटबॉल और बास्केटबॉल प्लेयर प्राची तेहलान नजर आ रही हैं। गाने में दोनों देवर और भाभी का किरदार निभा रहे हैं। फैंस एल्बम को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज आ चुके हैं।
एल्बम में पीएम मोदी, राहुल गांधी, लालू यादव सहित पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं के साथ पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, रेखा गुप्ता आदि का भी जिक्र है, जो गाने को और भी लोकप्रिय बना रहा है।
मनोज तिवारी ने गाने को अपनी सुरीली और लाखों दिलों को छूने वाली आवाज दी है, जो वियानेट मीडिया स्टूडियो में रिकॉर्ड हुई है। गीत के निर्देशक रौनक राउत, संगीतकार सूरज विश्वकर्मा, डीओपी वजीर आर्ट, निर्माता गीता यादव, प्रोडक्शन सांविका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरभि तिवारी और डिजीटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में होली को लेकर हर साल अलग ही धूम रहती है। 'होलरिया' से पहले अक्षरा सिंह और अभिनेता वरुण शर्मा ने 'होली पे चले गोली', दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी ने 'अवध में होली', पवन सिंह और महिमा सिंह ने 'सतरंगी सलवारवा' और खेसारी लाल यादव ने 'होली परल पर 4 के' सॉन्ग शिल्पी राज के साथ जारी किया।
Tagsमनोज तिवारीहोलरियाहोली 2026भोजपुरी गानाप्राची तेहलानमृदुल म्यूजिकभोजपुरी इंडस्ट्रीपवन सिंहदिनेश लाल यादवखेसारी लाल यादवसंगीतकार सूरज विश्वकर्मारौनक राउतसांविका फिल्म्सग्लोबल म्यूजिक जंक्शनभारतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





