मनोरंजन

मनोज तिवारी ने फैमिली फंक्शन में गाया 'रिंकिया के पापा', फैंस के बीच छाया वीडियो 

Shiddhant Shriwas
30 Oct 2021 8:00 AM GMT
मनोज तिवारी ने फैमिली फंक्शन में गाया रिंकिया के पापा, फैंस के बीच छाया वीडियो 
x
मनोज तिवारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी फिल्मी दुनिया के दमदार अभिनेता और शानदार सिंगर हैं

मनोज तिवारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी फिल्मी दुनिया के दमदार अभिनेता और शानदार सिंगर हैं। इसके साथ ही, मनोज तिवारी राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। मनोज तिवारी का गाना 'रिंकिया के पापा' फैंस को काफी ज्यादा पसंद है। सोशल मीडिया पर ये गाना धमाल मचा चुका है और मनोज तिवारी भी कई मौकों पर इस गाने को गाते नजर आते रहते हैं। वहीं, अब अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी ने अपने इस सुपरहिट गाने को एक फैमिली फंक्शन में गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

फैंस के बीच छाया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मनोज तिवारी स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। इसके साथ ही अभिनेता ने एक हाथ में माइक पकड़ रखा है और वह सबके बीच 'रिंकिया के पापा' गाना गा रहे हैं, जिसे सब पसंद कर रहे हैं।

खास बात ये है कि, इस दौरान मनोज तिवारी का साथ उनकी पत्नी सुरभि तिवारी भी पूरा दे रही हैं। इस वीडियो में मनोज तिवारी ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'ये लाइन (हीं हीं हीं हीं हंस देले रिंकिया के पापा) बनाया ही इसलिए गया था कि, किसी दिन ये आकर गाएं।' मनोज तिवारी की ये बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद हर कोई हंसने लगता है

मनोज तिवारी के इस वीडियो पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेहतरीन मनोज तिवारी जी।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत प्यारा मनोज भैया, बिटिया को ढेर सारा प्यार।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फीमेल वर्जन तो नंबर वन है।'

मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं। मनोज तिवारी ने सुरभि से साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इसके बाद 50 साल की उम्र में अभिनेता एक प्यारी बेटी के पिता बने। हालांकि, ये मनोज तिवारी की दूसरी शादी है। इससे पहले, अभिनेता ने रानी तिवारी संग सात फेरे लिए थे, जिससे उन्हें एक बेटी भी है।

फिल्मों में अभिनय करने से पहले मनोज तिवारी ने करीब 10 साल तक गायकी की थी। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गए थे। इसके बाद साल 2003 रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' से मनोज तिवारी ने अपने अभिनय की शुरुआत की। अभिनेता की पहली फिल्म ने उस समय कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

Next Story