मनोरंजन
कंगना रनौत को मनोज तिवारी ने दी नसीहत, बोले- अनुराग कश्यप से की बातचीत बंद
Rounak Dey
9 Feb 2022 3:58 AM GMT
x
कंगना कभी कभी भाषा में मर्यादा खो जाती है।' इसके अलावा मनोज तिवारी और भी ढेर सारी बातें कीं।
भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी इन दिनों पूरा तरह से राजनीति में सक्रिय हैं। वह हर मौके पर अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का खुलकर सपोर्ट और प्रचार भी करते हैं। अब मनोज तिवारी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री मर्यादा खो देती हैं।
मनोज तिवारी ने हाल ही में यू्ट्यूबर समदीश भाटिया को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के अलावा फिल्मी सितारों के लेकर ढेर सारी बातें की थीं। इस दौरान मनोज तिवारी ने कंगना रनोट को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना को किसी की आलोचना करते वक्त मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री का उदाहरण दिया।
भोजपुरी सिंगर ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको अपनी राय इतनी विस्फोटक नहीं रखनी चाहिए कि ... वह सीधे उनके (कंगना की राय) के साथ हिट करती है।' उदाहरण देते हुए मनोज तिवारी ने कहा, 'कलाकारों का धर्म होता है, या आपको यह सब स्पष्ट रूप तब कहना चाहिए अगर आप राजनीति में शामिल हो गए हैं।' मनोज तिनारी से पूछा गया कि क्या कंगना रनोट सक्रिय राजनीति में शामिल होंगी, लेकिन सिंगर ने सवाल टाल दिया।
मनोज तिवारी ने आगे कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब उन्होंने (कंगना रनोट) बात की तो मैं समझ गया, और मुझे लगता है कि महाराष्ट्र सरकार भी उन पर थोड़ी कठोर थी। यह भी सही नहीं था। लेकिन आपको विनम्र रहना चाहिए। आपको अपने विचार रखने चाहिए, लेकिन किसी का अपमान करना हमारे देश की संस्कृति में नहीं है। मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले व्यक्ति का सभी को सम्मान करना चाहिए।'
अपनी बात को खत्म करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, 'लोग हमारे प्रधानमंत्री के बारे में भी ऐसी बातें कहते हैं और मैं उनसे कहना चाहता हूं कि देश में बड़े पदों पर बैठे लोगों का सम्मान करना चाहिए। हर तरह से आलोचना करें, लेकिन सम्मान के साथ। मर्यादित भाषा होनी चाहिए, और कंगना कभी कभी भाषा में मर्यादा खो जाती है।' इसके अलावा मनोज तिवारी और भी ढेर सारी बातें कीं।
Next Story