मनोरंजन

51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी

Rani Sahu
12 Dec 2022 12:29 PM GMT
51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी
x
नई दिल्ली, भोजपुरी के फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी पत्नी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने बताया कि आज ही घर में किलकारी गूंजी है और पत्नी सुरभि ने एक बेटी (daughter) को जन्म दिया है।
तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी
पिछले महीने ही मनोज तिवारी के घर पत्नी की गोद भराई की रस्में निभाई गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया था। इस पोस्ट के बाद ही लोगों को पता चला कि वो पिता बनने वाले हैं। फैंस इंतजार करने लगे कि बच्चे का जन्म कब होगा।
घर में आई नन्ही परी
मनोज तिवारी ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें पत्नी सुरभि तिवारी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा,'बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया आई है.. उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी'।
साल 2020 में की थी शादी
मनोज तिवारी को इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।बता दें कि सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया। रानी और मनोज की एक बेटी भी है रीति तिवारी। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग शादी कर ली और इसी साल के अंत में उनके घर एक बेटी का जन्म का हुआ।
Source : Hamara Mahanagar
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story