मनोरंजन

मनोज ने शेयर की सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत

Mohammed Raziq
14 May 2024 12:46 PM IST
मनोज ने शेयर की सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत
x
मुंबई : एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये उनके करिअर की 100वीं फिल्म है। मनोज इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान मनोज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हो गए। मनोज और सुशांत ने फिल्म 'सोनचिड़िया' में साथ काम किया था। साल 2020 में सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मुंबई स्थित फ्लैट में उनका शव लटका मिला था।
आज तक इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। मनोज ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से अक्सर परेशान रहते थे और वे कई बार इस बारे में मुझसे बात करते थे और पूछते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने हमेशा उनसे कहा कि वे इस बारे में ज्यादा ना सोचें, क्योंकि मैं भी इन सबसे गुजर चुका हूं। वे बहुत सेंसिटिव व्यक्ति थे। सुशांत के साथ मेरी आखिरी बातचीत भी ब्लाइंड आर्टिकल्स को लेकर हुई थी। वे मुझसे पूछते थे कि आप इससे कैसे निपटते हैं।
तब मैंने कहा कि मैं इस तरह के लेख लिखने वालों से निपटने के लिए अलग तरीका आजमाता हूं। मैं उन लोगों के दोस्तों से कहता था कि मैं उनकी खूब पिटाई करूंगा। इस पर सुशांत खूब हंसते थे। वे कहते थे कि सर यह काम सिर्फ आप ही कर सकते हैं। सुशांत को मटन खाने का बहुत शौक था। मैं अक्सर खाना पकाया करता था। वे मुझसे कहते मनोज भाई मैं आपके घर आकर आपके हाथों से बना मटन खाना चाहूंगा। मैंने कहा कि अगली बार जब भी बनाऊंगा आपको जरूर बुलाऊंगा। ये हमारी आखिरी बातचीत थी और इसके ठीक 10 दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।
Next Story