मनोरंजन

Manoj Kumar : राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक थे मनोज कुमार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Uma Verma
4 April 2025 1:08 PM IST
Manoj Kumar : राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक थे मनोज कुमार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
x

मुंबई | देश के प्रतिष्ठित अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक भावनात्मक संदेश में कहा कि मनोज कुमार ने अपने सशक्त अभिनय और विचारोत्तेजक फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मनोज कुमार ने ऐसे किरदारों को परदे पर जीवंत किया, जो आम जनमानस के दिलों में राष्ट्रप्रेम की लौ जलाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के ज़रिए किसानों, सैनिकों और आम नागरिकों की आवाज़ को बुलंदी दी और भारतीय समाज की आत्मा को परदे पर उतार दिया।

उन्होंने आगे कहा कि ‘भारत कुमार’ के रूप में मशहूर इस महान कलाकार की सिनेमा में विरासत अमर है और आने वाली पीढ़ियां उनके कार्यों से प्रेरणा लेती रहेंगी। राष्ट्रपति ने उनके परिवार, प्रियजनों और चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और मनोज कुमार के अविस्मरणीय योगदान को सादर नमन किया।

Next Story