
मुंबई | महान अभिनेता और 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर मनोज कुमार के निधन के बाद उनके परिवार को लेकर लोगों में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। वे बेहद पारिवारिक और निजी जीवन को लेकर संयमित रहने वाले व्यक्ति थे। उनके परिवार में पत्नी शशि गोस्वामी, दो बेटे विशाल और कुणाल गोस्वामी हैं।
मनोज कुमार के बड़े बेटे कुणाल गोस्वामी ने 1980 और 90 के दशक में फिल्मों में अभिनय किया था। हालांकि वह अपने पिता जैसी सफलता नहीं दोहरा पाए। उन्होंने कलाकार, घायल और नानी जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन बाद में फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
छोटे बेटे विशाल गोस्वामी फिल्म निर्माण से जुड़े हैं, लेकिन वह भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। मनोज कुमार ने हमेशा अपने परिवार को मीडिया से दूर रखा और यही कारण है कि उनके निजी जीवन की झलकियां बहुत कम देखने को मिलती थीं।
मनोज कुमार का परिवार अब मुंबई में रहता है और वे अभिनेता की अंतिम विदाई की तैयारियों में व्यस्त हैं।





