
x
मनोज जोशी मनोरंजन जगत का वह सितारा हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनोज जोशी छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके है। मनोज जोशी ने फिल्मों में सहायक भूमिकाएं ही निभाई हैं, लेकिन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर वह दो दशकों से लोगों को हंसा रहे हैं। आज एक्टर अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए इस खास दिन पर हम आपको बताते हैं एक्टर की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
मनोज जोशी का जन्म 3 सितंबर 1965 को गुजरात के हिम्मत नगर में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय का सफर मराठी थिएटर से शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने हिंदी और गुजराती थिएटर में भी काम किया। 1999 में मनोज जोशी ने 'सरफरोश' से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में वह आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने 'चांदनी बार', 'अबके बरस', 'देवदास' समेत कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें पहचान उनकी कॉमेडी फिल्मों से मिली।
2003 में प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा' से मनोज जोशी की किस्मत चमकी। इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस किरदार के बाद उन्हें कई फिल्मों में कॉमेडी रोल करने का मौका मिला। वह 'हलचल', 'धूम', 'भागम भाग', 'फिर हेरा फेरी', 'चुप चुप के', 'भूल भुलैया' और 'बिल्लो बार्बर' जैसी फिल्मों में नजर आए और उन्हें एक अभिनेता के रूप में जाना जाने लगा। गई जो स्क्रीन पर आते ही सभी को हंसा देती है। उन्होंने हर फिल्म में एक से बढ़कर एक दिलचस्प किरदार निभाए।
मनोज जोशी ने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। एक्टर ने 'एक महल हो सपनों का', 'चाणक्य', 'खिचड़ी' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे टीवी सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं, हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स पर 'मैजिशियन' में देखा गया था। भारतीय सिनेमा और थिएटर में उनके योगदान के लिए मनोज जोशी को साल 2018 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।
TagsManoj Joshi B'day Special : बॉलीवुड ही नहीं TV इंडस्ट्री में भी आपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके है ManojManoj Joshi B'day Special: Manoj has shown his acting skills not only in Bollywood but also in the TV industry.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER

Harrison
Next Story