मनोरंजन

राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस में भूत' में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, निर्देशक ने शेयर की तस्वीर

jantaserishta.com
29 Nov 2025 5:02 PM IST
राम गोपाल वर्मा की पुलिस में भूत में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, निर्देशक ने शेयर की तस्वीर
x
मुंबई: निर्देशक राम गोपाल वर्मा मनोज बाजपेयी के साथ दर्शकों को डर का एहसास कराने के लिए फिल्म पुलिस में भूत लेकर आ रहे हैं। शनिवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक अभिनेता की तस्वीर पोस्ट की।
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेता मनोज बाजपेयी की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "मनोज बाजपेयी की एक झलक पुलिस स्टेशन में भूत से।"
निर्देशक की पोस्ट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। वे दोनों की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि निर्देशक और मनोज बाजपेयी लंबे समय के अंतराल के बाद फिर से साथ में वापसी कर रहे हैं। बात दें, दोनों ने आखिरी बार फिल्म सत्या में काम किया था। साल 1998 की फिल्म सत्या को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था और इस फिल्म ने अभिनेता को भी अच्छी पहचान दी थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा, सैफाली शाह, जेडी चक्रबर्ती, सौरभ शुक्ला, परेश रावल और उर्मिला मातोंडकर जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म में मनोज ने भीखू म्हात्रे का किरदार निभाया था, जो लोगों को आज भी याद आता है।
अब दोनों लंबे समय के अंतराल के बाद फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' में साथ आए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और राम्या कृण्णन भी होंगी। फिल्म का निर्माण वेव एमिरेट्स मीडिया प्रोडक्शन और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। साल 2026 में इसके रिलीज की उम्मीद लगाई जा रही है।
हाल ही में मनोज बाजपेयी की सीरीज फैमिली मैन सीजन 3 अमेजन प्राइम में स्ट्रीम हुई है। इस बार नई कहानियों के साथ नए किरदार भी जुड़े हैं, जिनमें जयदीप अहलावत और निमृत कौर शामिल हैं। इस बार सीरीज में श्रीकांत तिवारी की निजी जिंदगी और उनके प्रोफेशनल संघर्षों के बीच का टकराव देखने को मिल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story