मनोरंजन

शाहरुख खान के संघर्ष और जज्बे को मनोज बाजपेयी का सलाम

Rounak Dey
20 May 2023 4:13 PM GMT
शाहरुख खान के संघर्ष और जज्बे को मनोज बाजपेयी का सलाम
x
'26 की उम्र में सबकुछ खोकर भी उसने...,'
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज हर कोई जानता है। शोहरत आज एसआरके के कदम चूमती है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना शाहरुख के लिए आसान नहीं रहा है। तमाम संघर्ष को पार करते हुए और हर बार खुद को साबित करते हुए शाहरुख आज इंडस्ट्री के बादशाह हैं। शाहरुख के संघर्ष और सक्सेस की स्टोरी से एक्टर मनोज बाजपेयी भी काफी प्रभावित हैं, और हालिया इंटरव्यू में किंग खान की तारीफ करते नजर आए हैं।
शाहरुख खान के संघर्ष की कहानी उनके अनगिनत प्रशंसकों को प्रेरित करती है। उसी को लेकर 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि 'पठान' एक्टर ने न केवल इंडस्ट्री में खुद के लिए एक जगह बनाई, बल्कि उन्होंने अपने निजी जीवन का पुनर्निर्माण भी किया। मीडिया से बातचीत में मनोज ने कहा, 'मैं और शाहरुख ज्यादा नहीं मिलते हैं, क्योंकि हम दोनों की दुनिया बिल्कुल अलग है। हम दोनों एकदम अलग तरह की फिल्में करते हैं। हम जब 19-20 साल के थे, तब एक साथ काम किया था। उस समय की जान-पहचान है हमारी। हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।'
शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी दोनों ने दिल्ली में एक साथ संघर्ष के दिन देखे थे। हालांकि, एक साथ एक्टिंग का हुनर सीखने के बाद भी दोनों को साथ काम करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। दोनों स्टार्स एक साथ फिल्म 'वीर जारा' में नजर आए थे। मनोज ने शाहरुख खान के जीवन में आए उतार-चढ़ाव और उसमें उनके बैलेंस की तारीफ करते हुए कहा कि शाहरुख ने महज 26 की उम्र में सब कुछ खो दिया था, उनका परिवार जा चुका था, लेकिन वह उन्हें देख बेहद खुश होंगे क्योंकि एसआरके ने अपनी नई दुनिया बना ली है।
Next Story