
x
कास्टिंग असिस्टेंट्स का बर्ताव याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जब भी कभी एक्टिंग और ड्रामा के एक कंप्लीट स्कूल की बात होती है तो मनोज बाजपेयी का नाम भी लिया जाता है। उनके लिए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अभिनेता अपने आप में एक्टिंग का एक स्कूल हैं। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में की जाती है। एक से बढ़कर एक फिल्में, एक्शन, ड्रामा के लिए मनोज बाजपेयी जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है जी5 पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। अभिनेता भी अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं और लोगों के तमाम सवालों के भी जवाब दे रहे हैं।
हाल ही में मनोज बाजपेयी ने एकबार फिर से सिनेमा में अपने संघर्ष को याद किया है। उन्होंने कहा है कि सिनेमा के लिए यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि एक समय ऐसा था जब वह रिजेक्शन और स्ट्रगल से थक चुके थे और घर लौटने के लिए तैयार थे। दिल्ली में अपने थिएटर के दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने कहा, उन्होंने 10 साल तक थिएटर किया तब तक उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं थे।
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, स्ट्रगल ने हमें कभी परेशान नहीं किया। हम सब एक साथ रहते थे, और हर दिन 5-6 किमी चलते थे, लेकिन हम खुश थे क्योंकि हम परफॉर्म कर रहे थे। एक बार जब मैं मुंबई में था तो वहां थिएटर की अनुपस्थिति ने मुझे काफी प्रभावित किया है। उस वक्त मेरे पास पैसे नहीं होते थे और फिजिकल इश्यूज भी थे।
Next Story





