मनोरंजन

मनीष पॉल ने हनी सिंह-गुरु रंधावा को बताया वेल्डिंग वाला, उठकर सीधे इवेंट में चले आए?

Neha Dani
13 Jun 2022 7:48 AM GMT
मनीष पॉल ने हनी सिंह-गुरु रंधावा को बताया वेल्डिंग वाला, उठकर सीधे इवेंट में चले आए?
x
इसी तरह ढेरों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है।

IIFA Awards 2022 में हनी सिंह और गुरु रंधावा सबसे आगे वाली रो में बैठे हुए थे। दोनों ने काला चश्मा लगा रखा था और तभी उनकी टांग खींचने के लिए होस्ट मनीष पॉल वहां पहुंच गए। मनीष पॉल ने हनी सिंह और गुरु रंधावा को लेकर ऐसी बात कह दी कि उनसे दूर बैठे हुए सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सलमान खान खुलकर हंसे और सीधे जाकर मनीष पॉल के गले लग गए।

पहली टांग खींची फिर गले मिल लिए सलमान


इसके बाद हनी सिंह और गुरु रंधावा को ऑफेन्ड नहीं करते हुए सलमान खान ने दोनों दिग्गज सिंगर्स को भी गले लगाया। ये वीडियो आइफा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। मनीष पॉल सीधे हनी सिंह और गुरु रंधावा के पास जाते हैं और कहते हैं, 'यो यो हनी सिंह और गुरु रंधावा यहां पर काला चश्मा पहनकर बैठे हुए हैं।'
मनीष पॉल के जोक पर पेट पकड़कर हंसे सलमान
मनीष पॉल ने कहा, 'वेल्डिंग कर रहे थे ये लोग, काम छोड़कर ये लोग यहां पर आए हैं।' मनीष पॉल की इस बात पर सलमान खान हंस पड़े, उन्हें मनीष पॉल का ये जोक इतना फनी लगा कि वह अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और सीधे जाकर मनीष पॉल के गले लग गए। वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है कि हमारे होस्ट मनीष पॉल ने सभी को इतना गुदगुदाया कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
कमेंट बॉक्स में क्या कह रहे फॉलोअर्स?
कमेंट सेक्शन की बात करें तो लोगों ने वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'सलमान खान जिस तरह हंसे हैं मुझे तो वही देखकर हंसी आ गई।' इसी तरह ढेरों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है।



Next Story