मनोरंजन

मनीष गोयल ने खोला स्कूल के दिनों का काला राज, बोले-मैंने सुसाइड की कोशिश की थी

jantaserishta.com
18 Nov 2026 11:38 AM IST
मनीष गोयल ने खोला स्कूल के दिनों का काला राज, बोले-मैंने सुसाइड की कोशिश की थी
x
मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट मनीष गोयल काफी भावुक नजर आए। दरअसल, टास्क के समय काजी तौकीर मनीष गोयल को बार-बार 'प्रोफेसर' कहकर चिढ़ा रहे थे। इस शब्द ने मनीष गोयल के स्कूल के दिनों की दर्दनाक यादें ताजा कर दीं।
ये बातचीत तब शुरू हुई, जब काजी ने मनीष के 'प्रोफेसर' और 'गुड लुकिंग मैन' होने वाले कमेंट को उस दर्दनाक दौर से जोड़ दिया, जिसका उन्होंने जिक्र किया था। मनीष ने बताया कि ये बात उनके स्कूल के दिनों के अनुभवों से जुड़ी हुई है, जिन्हें वो आज तक भुला नहीं पाए हैं। बातचीत के दौरान मनीष ने कहा कि इस शब्द को सुनते ही उन्हें एक ऐसी घटना याद आ गई, जो उनके साथ तब हुई थी, जब वे 14 साल के थे।
मनीष गोयल ने कहा, "स्कूल का समय मेरी जिंदगी का सबसे काला दौर है। यह मेरे लिए कुछ ऐसा है, जिसकी कब्र को मैं कभी खोदना नहीं चाहता।" उन्होंने आगे कनिका मान, गुल्लू और लव गिल को समझाया कि उन्हें लगा कि काजी ने जानबूझकर किसी बेहद पर्सनल बात को छेड़ा, जिसने उन्हें ट्रिगर कर दिया। उन्होंने कहा, "आज मुझे एहसास हुआ कि उसने इसे एक ट्रिगर के तौर पर इस्तेमाल किया। मेरी गलती है, मुझे ट्रिगर नहीं होना चाहिए था। उसे ट्रिगर से वो मिल गया जो वो चाहता था।"
मनीष ने बातचीत में अपनी 8वीं, 9वीं और 10वीं क्लास के दौरान हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी मां और पत्नी पूनम को इस बारे में अच्छे से पता है कि उन्होंने उस दौर में क्या झेला है लेकिन वो आमतौर पर इसके बारे में सोचना भी नहीं चाहते।
उन्होंने कहा, "मैं उस वक्त सिर्फ 12, 13 या शायद 14 साल का था। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें आप हमेशा के लिए दफन कर देते हैं। यह मेरे लिए बहुत डार्क है। मैं इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहता।"
जब उनसे पूछा गया कि उस दौरान क्या हुआ था, तो मनीष भावुक होकर बोले, "एक ही शब्द में कहूं तो मैंने सुसाइड की कोशिश की थी।" इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके लिए उस चैप्टर को दोबारा याद करना बेहद मुश्किल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story