मनोरंजन

मनीष पॉल एक बेहतरीन अभिनेता और उससे भी बेहतर इंसान हैं : जाह्नवी कपूर

jantaserishta.com
30 Sept 2025 1:42 PM IST
मनीष पॉल एक बेहतरीन अभिनेता और उससे भी बेहतर इंसान हैं : जाह्नवी कपूर
x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बहुत जल्द फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में दिखाई देंगी। इसकी रिलीज से पहले फिल्म की टीम ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। यहां जान्हवी कपूर ने अपने सह कलाकार मनीष पॉल की खूब तारीफ की।
उन्होंने बताया कि वह एक बेहतरीन अभिनेता और उससे भी बेहतर इंसान हैं। जब जाह्नवी कपूर से पूछा गया, "इस फिल्म में कई कलाकार हैं। सेट पर सबसे मनोरंजक कौन था?" इस सवाल का जवाब देते हुए जाह्नवी ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि वह मनीष पॉल थे। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उससे भी बेहतर इंसान हैं। वह अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते थे और बस अभिनय शुरू कर देते थे, चाहे कैमरा चल रहा हो या नहीं।"
फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान भी जान्हवी से सहमत नजर आए। उन्होंने कहा, "हां, वह अक्सर हंसते हुए कहते थे, 'शशांक, तुम इसे कट कहो या न कहो, मैं तब तक अभिनय करता रहूंगा जब तक अपनी वैन तक नहीं पहुंच जाता।' और वे वाकई ऐसा करते थे। कतार में खड़े होने के बाद भी उनकी परफॉर्मेंस जारी रहती थी।"
वहीं अभिनेता वरुण धवन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके लिए वह जान्हवी ही हैं। एक्टर ने कहा, "जब वह जानबूझकर हास्य की कोशिश नहीं कर रही थीं, तब भी वह हम सभी का मनोरंजन कर लेती थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह हमेशा खुशनुमा माहौल बनाए रखती थीं।"
यह फिल्म कितनी खास है और क्यों, इसका जवाब देते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा, "मैं लंबे समय से एक कमर्शियल फैमिली एंटरटेनर फिल्म करना चाहती थी और मुझे नहीं लगता कि शशांक से बेहतर कोई इसे निर्देशित कर सकता है। मैंने उनके साथ 'धड़क' में डेब्यू किया था, और एक तरह से यह इस शैली में मेरी भी पहली फिल्म है। वरुण धवन जैसे स्टार के साथ मैं इसे कर रही हूं, मैं इससे बेहतर टीम की कल्पना नहीं कर सकती थी।"
बता दें कि फि फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा ​​और मनीष पॉल जैसे सितारे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null