मनोरंजन

मंदिरा बेदी ने पति के निधन के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की बदल दी डीपी

Tara Tandi
4 July 2021 7:47 AM GMT
मंदिरा बेदी ने पति के निधन के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की बदल दी डीपी
x
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उनके पति और बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक राज कौशल का निधन हो गया है। अचानक हुए उनके निधन की हर किसी को हैरान कर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से सितारों ने राज कौशल को याद किया और उनके निधन को शोक व्यक्त किया।

अब पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर अलग तरह का फैसला किया है। मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी को बदल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना कुछ लिखे पति के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंदिरा बेदी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी को ब्लैक मार्क लगा लिया है। अब अभिनेत्री की डीपी पर उनकी कोई तस्वीर नहीं दिख रही है।

जाहिर है कि मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर ब्लैक मार्क की डीपी लगाकर पति राज कौशल के लिए शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि राज कौशल का निधन 30 जून की सुबह हुआ था। इस खबर ने न सभी को हैरान कर दिया था। अचानक हुई राज कौशल की मौत पर किसी को यकीन ही नहीं रहा था। राज कौशल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली और जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। 30 जून को सुबह करीब 4:30 बजे राज कौशल ने आखिरी सांस ली और दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।

राज कौशल के निधन के बाद उनकी पत्नी मंदिरा बेदी अपने पति की अर्थी को कंधा देती हुई नजर आईं। जिसे देख सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई लोगों ने मंदिरा को इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं अब सिंगर सोना मोहपात्रा ने मंदिरा का समर्थन किया है। दरअसल मंदिरा बेटी ने स्टीरियोटाइप को तोड़ते हुए अपने पति राज कौशल की अर्थी को कंधा दिया था। इसके अलावा उनके कपड़ों को लेकर भी लोगों ने कई कमेंट किए। मंदिरा बेदी का पति के निधन के बाद टी-शर्ट और जींस पहनना लोगों को नागवार गुजरा। जिसके चलते उनहें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब ऐसे ट्रोलर्स को सोना मोहपात्रा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सोना मोहपात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर मंदिरा बेदी का समर्थन किया है। सोना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लोग अभी भी मंदिरा बेदी को उनके ड्रेस कोड, पति राज कौशल को उनकी अंतिम यात्रा में कंधा देने पर कमेंट कर रहे हैं। इससे हम सरप्राइज नहीं हैं। हमारी दुनिया में किसी भी दूसरी चीज की तुलना में मूर्खता सबसे ज्यादा भरी हुई है।'


Next Story