मनोरंजन

पति को याद कर एक बार फिर इमोशनल हुईं Mandira Bedi, आधी रात को किया ये पोस्ट

Tara Tandi
14 July 2021 4:54 AM GMT
पति को याद कर एक बार फिर इमोशनल हुईं Mandira Bedi, आधी रात को किया ये पोस्ट
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 साल की उम्र में हार्ट अटैक से अचानक निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 साल की उम्र में हार्ट अटैक से अचानक निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। इन दिनों वह काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इस दुखद घड़ी में भी मंदिरा ने हिम्मत नहीं हारी और खुद को संभालते हुए अपने परिवार को मजबूती से संभाला। लेकिन आज भी मंदिरा को उनके पति की बेहद याद आती है। राज को याद कर एक बार फिर से मंदिरा भावुक हो उठी हैं। उन्होंने आधी रात को अपने पति की याद में एक पोस्ट शेयर किया है।

मंदिरा बेदी ने बीते देर रात अपने पति राज कौशल को याद कर अपने इंस्टराग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने एक टूटे हुए दिल का इमोजी बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस पर लिखा, 'मिस यू राजी...'। इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि मंदिरा अपने पति राज को कितना मिस कर रही हैं। उन्हें भूल पाना शायद ही उनके लिए आसान हो। इस पोस्ट पर कमेंट कर मंदिरा के फैंस उन्हें हिम्मत देने के ​कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में मंदिरा बेदी की खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस मौनी राय ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिरा बेदी के साथ कुछ फोटोज़ शेयर की थीं जिनमें दोनों काफी खुश नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मंदिरा बेदी के साथ दो फोटो शेयर की हैं पहली फोटो में दोनों ने एक दूसरे गले लगा रखा और दोनों मुस्कुरा रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में मौनी और मंदिरा कैमरे की तरफ देखकर फनी एक्सप्रेशन दे रही हैं। दोनों की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मौनी ने लिखा है, 'मेरा बहादुर बच्चा'। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पंसद किया था।


Next Story