मनोरंजन

मंदाना करीमी ने बुर्का पहन मटकाई कमर, बौखलाए यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर हिजाब का उड़ा रही मजाक

Rounak Dey
18 Jun 2022 10:31 AM IST
मंदाना करीमी ने बुर्का पहन मटकाई कमर, बौखलाए यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर हिजाब का उड़ा रही मजाक
x
कि वो मंदाना को हिजाब का मजाक उड़ाने की वजह से उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर रहे हैं।

ऐक्ट्रेस और मॉडल मंदाना करीमी कुछ महीने पहले कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आई थीं। तब उन्होंने ऐसे-ऐसे खुलासे किए थे कि लोग हैरान रह गए थे। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बुर्का पहनकर एक शॉपिंग मॉल में कमर मटकाती दिखाई दे रही हैं। उनका ये अंदाज लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी। लोग इतना भड़क गए कि ये तक कह दिया कि 'मुस्लिम होकर भी हिजाब का मजाक उड़ा रही हो... तुम पर शर्म है!'





ईरानी ऐक्ट्रेस मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बुरका पहना है। वो एक शॉपिंग मॉल में नजर आ रही हैं। तभी शॉपिंग करते-करते वो अचानक Twerks करने लगती हैं। आखिरी में वो अपने चेहरे से पर्दा भी हटाती हैं।


मंदाना का ये अंदाज लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने पोस्ट पर कॉमेंट कर अपनी नाराजगी भी जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह से हिजाब का मजाक मत उड़ाओ। ऐसा कुछ करने से पहले एक बार सोचो।' कई लोगों ने तो ये भी लिखा है कि वो मंदाना को हिजाब का मजाक उड़ाने की वजह से उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर रहे हैं।


Next Story