मनोरंजन

मंदाकिनी की बेटी हैं बहुत खूबसूरत, सूरत ऐसी कि ठहर जाए नजर

Neha Dani
28 July 2022 10:07 AM GMT
मंदाकिनी की बेटी हैं बहुत खूबसूरत, सूरत ऐसी कि ठहर जाए नजर
x
मंदाकिनी की आखिरी रिलीज फिल्म ‘जोरदार’ थी, जो 1996 में आई थी।

अभिनेत्री मंदाकिनी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। मंदाकिनी राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों-रात स्टार बन गई थीं। फिल्म में पहाड़ी लड़की का किरदार निभाने वाली मंदाकिनी ने अपनी खूबसूरती के लिए खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब एक्ट्रेस की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो खूबसूरती के मामले में मां से बिल्कुल भी कम नहीं हैं।


अभिनेत्री मंदाकिनी ने 1990 में बिजनेसमैन कायगूर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। इस शादी से एक्ट्रेस को दो बच्चे हैं, एक बेटा रब्बील ठाकुर और बेटी राबजे इनाया ठाकुर है। दोनों ही अब बड़े हो चुके हैं। बेटा रब्बील जहां देखने में हैंडसम है तो वहीं बेटी राबजे देखने में मां की तरह ही मासूम और हसीन हैं। मम्मी की कॉपी राबजे अभी पढ़ाई कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें मंदाकिनी पति कायगूर और बच्चों के अलावा बहू बुशरा के साथ नजर आती हैं। यहां देखें तस्वीरें-



बता दें कि मंदाकिनी 26 साल बाद एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। हाल ही में उनको लेकर खबर आई थी कि मंदाकिनी एक म्यूजिक वीडियो के जरिए कमबैक करेंगी, जिसमें उनके बेटे रब्बील ठाकुर भी नजर आएंगे।




मंदाकिनी को शोमैन राज कपूर की खोज कहा जाता है, क्योंकि 1985 में फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी को ब्रेक राज कपूर ने ही दिया था और वो पहली ही फिल्म से स्टार बन गईं।


राम तेरी गंगा मैली के अलावा मंदाकिनी ने 'तेजाब', 'जाल', 'लड़ाई', 'हवालात', 'नया कानून', 'प्यार के नाम कुर्बान', डांस-डांस, नाग नागिन, प्यार करके देखो और 'दुश्मन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन 1996 में उन्होंने अचानक शो-बिज को अलविदा कह दिया। मंदाकिनी की आखिरी रिलीज फिल्म 'जोरदार' थी, जो 1996 में आई थी।


Next Story