मनोरंजन

सास को खूबसूरती में टक्कर देती हैं मंदाकिनी की बहू, देख फैंस की टिकी निगाहें

Neha Dani
3 Jun 2022 3:23 AM GMT
सास को खूबसूरती में टक्कर देती हैं मंदाकिनी की बहू, देख फैंस की टिकी निगाहें
x
हालांकि 26 साल बाद उन्होंने 'मां ओ मां' म्यूजिक वीडियो से शानदार वापसी की।

राज कपूर की साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' तो हर किसी को याद है। इस फिल्म में मंदाकिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अपनी मासूमियत और खूबसूरती से उन्होंने सभी को दीवाना बनाया था। वैसे तो मंदाकिनी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन आज भी उन्हें इस फिल्म के लिए ही याद किया जाता है। मंदाकिनी भले ही लंबे समय से बड़े परदे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में मंदाकिनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके साथ उनका बेटा और बहू नजर आ रहा है। हलांकि इन तस्वीरों को देखकर लोग मंदाकिनी के अलावा उनकी बहू की खूबसूरती को देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।





सास को खूबसूरती में टक्कर देती हैं मंदाकिनी की बहू


मंदाकिनी की उनकी बहू बुशरा भट्ट के साथ पोज करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर साल 2016 की है, जिसमें मंदाकिनी अपने बहू और बेटे के साथ एक शादी में पोज करती हुईं नजर आ रही हैं। इस फोटो को मंदाकिनी ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। आपको बता दें कि 'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी के दो बच्चे हैं, जिसमें उनकी एक बेटी और एक बेटा है। उनके बेटे रब्बिल ठाकुर की शादी बुशरा भट्ट से हुई है।

पेशे से मॉडल रह चुकी हैं मंदाकिनी की बहू बुशरा भट्ट

मंदाकिनी की बहू बुशरा भट्ट पेशे से एक मॉडल रह चुकी हैं और अब वह वह नेटफ्लिक्स के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं। बुशरा भट्ट अपने पति रब्बिल ठाकुर के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। अपनी सास मंदाकिनी की तरह ही उनकी बहू बुशरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और काफी स्टाइलिश और खूबसूरत भी। खूबसूरती के मामले में बुशरा न सिर्फ अपनी सास, बल्कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर कभी वो दोस्तों के साथ पार्टी करते तो कभी पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने की मंदाकिनी की बहू की तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस मंदाकिनी की बहू की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वायरल तस्वीर को देखा बुशरा की खूबसूरती पर फैंस की निगाहें टिक गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप गजब हैं'। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह पूरा परिवार साथ में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है'। अन्य यूजर ने बुशरा को टैलेंट विद ब्यूटी बताया। मंदाकिनी के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'मेरे साथी' से की थी। लंबे समय तक शो बीज का हिस्सा रहीं मंदाकिनी ने साल 1996 में बॉलीवुड फिल्मों को अलविदा कह दिया था। हालांकि 26 साल बाद उन्होंने 'मां ओ मां' म्यूजिक वीडियो से शानदार वापसी की।

Next Story