मनोरंजन

दि कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी मंदाकिनी

Rani Sahu
14 May 2023 12:28 AM IST
दि कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी मंदाकिनी
x
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी दि कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी। दि कपिल शर्मा शो में राम तेरी गंगा मैली फेम अभिनेत्री मंदाकिनी नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी मंदाकिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
मंदाकिनी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह दि कपिल शर्मा शो में हिस्सा लेने वाली हैं। वीडियो में उन्हें मेकअप करवाने से लेकर ब्लैक सूट में रेडी होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में मंदाकिनी ने लिखा, मेरे साथ तैयार हो जाइए दि कपिल शर्मा शो में जाने के लिए जल्द एयर होगा।
Next Story