मनोरंजन
शख्स ने सरेआम शाहरुख खान से पूछ लिया 'जवान' की फेक एडवांस बुकिंग को लेकर सवाल
Manish Sahu
4 Sept 2023 2:10 PM IST

x
मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर बिल्कुल तैयार हैं। 'पठान' के पश्चात् ऐसा लग रहा है कि वह अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। एडवांस बुकिंग में 'जवान' को जिस प्रकार प्रतिक्रिया मिल रही है उसके बाद ऐसा ही लग रहा है। शाहरुख ने फिल्म के लिए इस बार अलग मार्केटिंग का तरीका अपनाया तथा फिल्म की रिलीज से सिर्फ एक सप्ताह पहले ही ट्रेलर लॉन्च किया। इस बीच वह X पर बीच-बीच में प्रशंसकों से रूबरू होते रहते हैं तथा उनके सवालों का जवाब देते हैं। रविवार को शाहरुख ने फिर से #AskSRK सेशन किया जहां उन्होंने कई ट्रोलर्स की बोलती भी बंद कर दी।
वही एक शख्स ने उनसे 'जवान' की एडवांस बुकिंग को लेकर सवाल पूछा, 'जवान का कितना बुकिंग खुद की सहायता से किया हुआ है तथा कितना रियल है?' शाहरुख़ खान ने अपने ही स्टाइल में उसे जवाब दिया, 'ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार। अच्छे विचार रखो और सभी के लिए अच्छा सोचो। यही जिंदगी के सर्वश्रेष्ठ है।' शाहरुख के जवाब के पश्चात् शख्स ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
वही एक प्रशंसक ने कहा, 'लोग कभी-कभी इतने मतलबी, असभ्य और नफरत से भरे होते हैं, आप इतना सब कुछ होने के बाद भी लोगों के प्रति इतना शांत, विनम्र और प्यार से कैसे रह पाते हैं?' शाहरुख ने इस पर प्रतिक्रिया दी, 'हर जगह ऐसे लोग होते हैं। सबकी अपनी-अपनी मान्यताएं होती हैं मगर हर किसी को अपनी मान्यताओं और सकारात्मकता के साथ रहना होता है। अपने विचारों के साथ एक इंसान बनें।' वह अब फैंस शाहरुख़ खान की फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
Next Story





