मनोरंजन

शाहरुख खान के 'मन्नत' को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Neha Dani
11 Jan 2022 11:13 AM GMT
शाहरुख खान के मन्नत को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
हालांकि शाहरुख बाद में इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसका नाम रखा मन्नत।

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाले हैं। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में खबर थी कि एक शख्स ने किंग खान के बंगले मन्नत (Mannat) को बम से उड़ाने की दमकी दी थी।

6 जनवरी 2022 को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया था कि वो शाहरुख के बंगले को को बम से उड़ा देगा। इसमें उसने शाहरुख के बंगले समेत मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। वहीं अब खबर है कि पुलिस ने इस शख्स को गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है।
इस आदमी का नाम जितेश ठाकुर है। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जितेश ठाकुर के खिलाफ आपराधिक धमकी और लोक सेवा को झूठी जानकारी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्होंने बताया कि आरोप को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार सीएम हेल्पलाइन और डायल 100 पर फोन लगाकर परेशान कर चुका है। वह अक्सर शराब पीने के बाद सीएम हेल्पलाइन और डायल 100 पर कॉल करता था। फिलहाल मामले में आरोपी युवक जितेश ठाकुर को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें अभिनेता शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ मन्नत में रहते हैं। शाहरुख खान का परिवार इस बंगले के 2 फ्लोर पर रहता है जबकि बाकी सारा एरिया ऑफिस, पार्किंग, पार्टीज़ हॉल के लिए रेडी करवाया गया है। शाहरुख खान(Shahrukh Khan) का ये घर आज मुबंई के सबसे महंगे घरों में शामिल है जिसकी कीमत के आज के दौर में 350 करोड़ बताई जाती है। शाहरुख खान के खरीदने से पहले इसका नाम मन्नत नहीं बल्कि विला वियना था. हालांकि शाहरुख बाद में इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसका नाम रखा मन्नत।


Next Story