मनोरंजन
दिव्या भारती की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ममता कुलकर्णी, कहा-'वो 90 के दशक की चमकती सितारा थीं'
jantaserishta.com
5 April 2026 11:25 AM IST
मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे होते हैं, जो भले ही कम समय के लिए चमकते हैं, लेकिन उनकी रोशनी सालों तक लोगों के दिलों में बनी रहती है। ऐसी ही एक नाम है दिव्या भारती, जिनकी अचानक हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आज भी उनकी फिल्में और उनका चेहरा लोगों के दिलों में जिंदा है। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने दिव्या के लिए अपने दिल की बात कही और उनके अधूरे सफर को याद किया।
ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की, जिसमें दिव्या भारती की फोटो एक फ्रेम के अंदर सजी हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर के पास एक जलती हुई मोमबत्ती रखी है। साथ ही लाल गुलाब के फूल भी रखे हुए दिख रहे हैं। तस्वीर के नीचे उनके जन्म और निधन की तारीख लिखी हुई है।
इस पोस्ट के साथ ममता कुलकर्णी ने लिखा, "दिव्या अपने आप में एक बड़ी सितारा थीं और नब्बे के दशक में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और खास अभिनेत्री में से एक थीं। आज के ही दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था।''
अगर दिव्या भारती के करियर की बात करें, तो उन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने टीनएजर में ही अपने करियर की शुरुआत की और सबसे पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया, जहां उन्हें बड़ी सफलता मिली।
इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया, और उनकी फिल्म 'दीवाना' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का सम्मान भी मिला। इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जहां उनकी खूबसूरती, मासूमियत और शानदार अभिनय को खूब सराहा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





