मनोरंजन
मालती मैरी को लगता है वह डिज्नी का किरदार मुआना है : प्रियंका चोपड़ा
jantaserishta.com
25 Jun 2025 2:04 PM IST

x
लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास ने 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' शो में अपनी बेटी मालती मैरी के बारे में बताया कि वह डिज्नी के किरदार मोआना की बहुत बड़ी प्रशंसक है और उसे लगता है कि वह मुआना है।
अभिनेत्री ने बताया कि उनकी बेटी राजकुमारियों की बहुत बड़ी प्रशंसक है, खास तौर पर 2016 की फिल्म "मोआना" और इसके 2024 के सीक्वल के मुख्य किरदार की। 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' शो पर मालती के बारे में बात करते हुए प्रियंका कहती हैं, कि "वह खुद का नाम मालती मैरी मोआना चोपड़ा जोनास बताती है। जैसे स्कूल में उसका आधिकारिक नाम यही है। वह कहती है, 'मैं मालती मैरी मोआना हूं।'
अभिनेत्री ने आगे कहा कि, "उसे मेरी अलमारी में आना, मेरे जूते पहनना, मेरे कपड़े देखना बहुत पसंद है। जब हम मेट गाला के लिए तैयार हो रहे थे, तब वह हमारे साथ थी, और उसने मेरे ग्लव्स और हैट पहनते हुए कहा, मम्मा और गागा एक बॉल पर जा रहे हैं, बिल्कुल एक सिंड्रेला की तरह।'
वहीं, निक जोनास ने हाल ही बात करते हुए बताया कि मालती को उनका फेम पसंद नहीं हैं, बल्कि उसे अपने पापा के साथ मोआना बनकर खेलना पसंद है। निक जोनास ने अमेरिकी मैगजीन 'पीपल मैगजीन' से बातचीत करते हुए बताया कि, "मैरी मेरे साथ मोआना और माउई खेलना चाहती है, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, उसके साथ बिताया गया हर पल मेरे लिए खास रहता है। उन्होंने आगे कहा, "जब वह घर पर होते हैं, तो वह सिर्फ पिता होते हैं, और यह उनके लिए बहुत मायने रखता है। पिता होने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने सबसे अच्छे रूप को महसूस कर पाते हैं।"
पिछले सप्ताह तक, निक ब्रॉडवे पर 'द लास्ट फाइव इयर्स' में अभिनय कर रहे थे और बिग एप्पल में प्रियंका मालती के साथ समय बिता रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका इल्या नाइशुलर द्वारा निर्देशित, एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आने वाली हैं, फिल्म 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में प्रीमियर होगी। वहीं, वह एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'एसएसएमबी 29' भी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





