मनोरंजन
मल्लिका शेरावत का साड़ी में दिखा देशी अवतार, फैंस हुए आकर्षित
Shubhra Nandy
13 March 2021 6:33 AM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही इन दिनों फिल्मी लाइमलाइट से दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही इन दिनों फिल्मी लाइमलाइट से दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनके द्वारा शेयर किए गए फोटोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें वो साड़ी पहने बेहद आकर्षित लग रही हैं.इस तस्वीर में मल्लिका ने पीच कलर की साड़ी पहनी है. फोटोज में मल्लिका शेरावत के खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. अभिनेत्री मल्लिका की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं. उनकी इस तस्वीर को खबर लिखे जाने 36 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
ये देखिए तस्वीर
मल्लिका के फैंस उनकी इस फोटो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हॉट मैडम. जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में मल्लिका ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस किसी बालकनी में नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने तैलिए से खुद को ढक रखा है. सभी फोटोज में एक्ट्रेस तैलिए साथ ही अलग अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. मल्लिका की ये फोटो काफी ज्यादा हॉट हैं.
Next Story





