मनोरंजन

फुटबॉल मैच के दौरान हुए थे बेहोश, अब मलयालम एक्टर मामूकोया की हालत स्थिर

jantaserishta.com
25 April 2023 12:10 PM IST
फुटबॉल मैच के दौरान हुए थे बेहोश, अब मलयालम एक्टर मामूकोया की हालत स्थिर
x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के मलप्पुरम में एक फुटबॉल मैच के दौरान मलयालम एक्टर मामूकोया बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूकोया की हालत स्थिर है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिल्म उद्योग के सूत्रों के अनुसार, बेहद लोकप्रिय अभिनेता की हालत तेजी से सुधर रही है और वो कोझिकोड अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम की कड़ी निगरानी में हैं।
अनुभवी हास्य अभिनेता मामूकोया ने 1979 में थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की और बाद में फिल्मों में काम किया।
अब तक, उन्होंने 450 से अधिक मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है और दो राज्य पुरस्कार जीते हैं।
उनके अभिनय करियर का मुख्य आकर्षण मालाबार बोली और उनका शारीरिक कद है जो लोगों को हंसी से लोटपोट कर देता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story