मनोरंजन

मलाइका के येलो कलर के लहंगे का लुक, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश

Shubhra Nandy
9 Oct 2020 6:48 PM IST
मलाइका के येलो कलर के लहंगे का लुक, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश
x
मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं. दरअसल मलाइका को कुछ दिनों पहले कोरोना हुआ था

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं. दरअसल मलाइका को कुछ दिनों पहले कोरोना हुआ था लेकिन अब वो बिल्कुल फिट होकर एक बार फिर से स्टेज पर आ चुकी है. बता दें कि मलाइका इस दौरान डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर्स के साथ जुड़ी हुई है और बतौर जज वापस आ गई है. अपने फैशन और स्टाइलस से सबका दिल चुराने वाली मलाइका ने आते ही सबको हैरान कर दिया

मलाइका अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक के लिए काफी चर्चाओं में रहती हैं. मलाइका का हर स्टाइल काफी अलग और खूबसूरत होता है. मलाइका के फैंस को उनका हर स्टाइल काफी पसंद आता है. मलाइका सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और समय- समय पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं. इन तस्वीरों में मलाइका येलो कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, इन तस्वीरों में मलाइका काफी खूबसूरत लग रही हैं

इंडियाज बेस्ट डांसर्स के अपकमिंग एपिसोड में मलाइका आपको येलो कलर के कलीदार शिमरिंग लहंगे में नज़र आएंगी. यह लंहगा जाने माने डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है. एक्ट्रेस का यह प्यारा सा सिल्क लहंगा व्हाइट एंब्रॉएड्री और रेशमी बॉर्डर से बना है. लहंगे के मेनका हरिसिंघानी ने स्टाइल किया है इस लहंगे को एक्ट्रेस ने वन शोल्डर स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ टीमअप किया है और साथ ही मुकेश जड़ा हुआ दुपट्टा एक साइट कैरी किया है.

लहंगे के साथ मलाइका ने नीले पत्थरों वाला हैवी चोकर नेकलेस, इयरिंग्स और रिंग्स कैरी किए है. तो देखा आपने इस येलो कलर के स्टाइलिश लहंगे में मलाइका अरोरा कितनी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख लह रही हैं. मलाइका ने इस लहंगे के साथ अपराजिता तूर की डिजाइनर जूतियां कैरी की हैं. इसके साथ उन्होंने ब्लैक गोल्डन इयरिंग्स कैरी की हैं.

मलाइका इस येलो लहंगे में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही हैं. मलाइका अक्सर नए-नए स्टाइल में सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते रहती हैं. मलाइका के फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं. अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में मलाइका की तरह ही लहंगे में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो मलाइका के इस लहंगे को कॉपी कर सकती हैं.


Next Story