मनोरंजन

मलाइका ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, क्या एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर से कर ली से सगाई?

Rani Sahu
25 Sept 2022 6:29 PM IST
मलाइका ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, क्या एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर से कर ली से सगाई?
x
अभिनेता (Actor) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप और अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'संडे...!'
वीडियो में मलाइका रेड कलर आउटफिट पहने, हैट से आधा चेहरा छुपाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में मलाइका डायमंड रिंग पहने नजर आ रही हैं, जिसे वह जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। मलाइका के इस पोस्ट के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगा रहे हैं कि मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ सगाई कर ली है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अर्जुन कपूर से सगाई कर ली क्या? वहीं एक अन्य यूजर ने मलाइका को बधाई दे डाली।
हालांकि मलाइका ने अभी अर्जुन कपूर से सगाई नहीं की है और उनका यह वीडियो एक थ्रोबैक है, जिसे उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है।
बता दे की, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। दोनों ने खुल्लम-खुल्ला एक-दूसरे से अपने प्यार को कबूला। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए नजर आते हैं।

Next Story