मनोरंजन

बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची मलाइका

HARRY
26 Jun 2023 5:49 PM GMT
बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची मलाइका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 25 जून को एक्टर अर्जुन कपूर ने अपना प्री बर्थडे सेलीब्रेट किया। उन्होंने अपने बर्थडे पर घर पर ही पार्टी रखी थी। जिसमें मलाइका अरोड़ा, अंशुला कपूर,खुशी कपूर सहित अन्य लोग पहुंचे थे। बॉलीवुड एक्टर 26 जून को 38 साल के हो गए हैं। बीती रात उन्होंने अपने घर पर ही अपनी लेडीलव, बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बर्थडे सेलीब्रेट किया।

अपने बर्थडे पर अर्जुन कपूर सिंपल लुक में नजर आए। अर्जुन ने ब्लैक हाफ स्लीव शर्ट के साथ बैगी वाइट टैंक टी कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट्स,स्नीकर्स और चेन पहना था। पैपराजी ने उन्हें घर के सामने ही क्लिक किया था।

हर बार की तरह इस बार भी मलाइका ने अपने फैशन सेंस से फैंस को नाराज नहीं किया। अर्जुन के बर्थडे पर वह प्रिंटेड ब़ॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस में पंहुची थी। उन्होंने स्लीवलेस राउंड नेक का ड्रेस पहना था। जिसमें ग्रे, रेड और यलो प्रिंट थे। जिसके साथ उन्होंने हाई हील बूट्स पहने थे।

अर्जुन की बहन अंशुला पीली कैजुअल ड्रेस में बर्थडे पार्टी में हुई शामिल। जिसके साथ उन्होंने फ्लैट सैंडल्स, बैग़ हूप और ईयररिंग्स पहने थे।इस मौके पर बहन अंशुला अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पार्टी में पहुंची थी। बता दें कि पिछले कुछ समय से अंशुला अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अंशुला ने 5 अक्टूबर 2022 को रोहन के साथ फोटो शेयर कर अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। उन्होंने लिखा था – ट्विनिंग एंड विनिंग।

Next Story