मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा का दिखा जलवा: पूरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर पहुंचीं, हो रहीं ट्रोल

jantaserishta.com
4 July 2022 8:16 AM IST
मलाइका अरोड़ा का दिखा जलवा: पूरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर पहुंचीं, हो रहीं ट्रोल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जहां जाती हैं बस छा जाती हैं. रविवार को मलाइका मुंबई के मिस इंडिया इवेंट में पहुंचीं. मलाइका के पहुंचते ही सारे कैमरे उनकी ओर घूम गये. बस फिर क्या था हर तरफ मलाइका... मलाइका होने लगा. चलिये अब मलाइका और उनके आउटफिट पर थोड़ा डिटेल में बात कर लेते हैं.

48 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और खूबसूरती से मलाइका कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं. मलाइका के चेहरे का नूर देख कर लगता है कि जैसे उम्र उनके लिये एक नंबर है. खैर, मुद्दे से भटकते नहीं हैं और काम की बात करते हैं. एक बार फिर हर तरफ मलाइका की बातें हो रही हैं. क्योंकि मिस इंडिया इवेंट में मलाइका गोल्डन कलर का डिजाइनर ट्रांसपेरेंट गाउन पहनकर गई थीं.
ट्रांसपेरेंट ड्रेस के साथ मलाइका ने लाइट मेकअप किया हुआ था. इसके अलावा लुक कंप्लीट करने के लिये उन्होंने बालों ओपन छोड़ दिया. ड्रेस को क्लासी और रिच लुक देने के लिये उन्होंने गले में एक लाइट सा नेकपीस भी डाला. गोल्डन कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मलाइका काफी कॉन्फिडेंट के साथ कैमरे पर पोज देती देखी गईं.
इवेंट में मलाइका को देख कर कुछ लोगों की नजरें उन्हीं पर टिकी रह गईं. वहीं कुछ लोगों को मलाइका का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोई मलाइका को फायरी बता रहा है, तो किसी ने उन्हें सस्ती Kendall Jenner कहा. खैर, जिसको जो कहना है वो कहेगा ही. पर इतना साफ है कि मिस इंडिया इवेंट में बाकियों का पता नहीं, लेकिन असली लाइमलाइट तो मलाइका ही लूट ले गईं. बोलो... बोलो... सही बोला ना?
वहीं अगर मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वो हाल ही में पेरिस से अर्जुन कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करके लौटी हैं. पेरिस से मलाइका और अर्जुन लगातार फैंस के लिये उनके खास लम्हों की फोटोज शेयर कर रहे थे. आपने देखी या नहीं?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story