मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा का साड़ी अवतार, फैंस का ध्यान कर रही आकर्षित

Nil dhankar
10 July 2022 9:03 AM IST
मलाइका अरोड़ा का साड़ी अवतार, फैंस का ध्यान कर रही आकर्षित
x

स्टाइल डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. शनिवार को उनका साड़ी लुक देखने को मिला. व्हाइट साड़ी में मलाइका स्टनिंग लुक में दिख रही हैं. ग्लैमरस मलाइका अरोड़ा की ये ये तस्वीरें उनके घर की हैं, जब वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकल रही थीं. इंटरनेट पर मलाइका की झीनी सफेद साड़ी में तस्वीरें सामने आईं. इन फोटोज में मलाइका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. पिछले दिनों वे बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पेर‍िस में थीं.

मलाइका अरोड़ा ने न्यूज मेकअप किया था. उनके फेस पर नेचुरल ग्लो नजर आ रहा था. मलाइका ना सिर्फ फैशन बल्कि अपनी निजी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. मलाइका हर रोज सोशल मीडिया पर अपने फैशनेबल आउटफ‍िट से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. इस बार अपने साड़ी अवतार से उन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

Next Story