मनोरंजन
अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट, खुलकर लिखा सच
Rounak Dey
14 Jan 2022 2:56 PM IST

x
खुश रहिए. लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार....'
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में शामिल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं. ऐसे में इन सब बातों को कोरी अफवाह साबित करते हुए मलाइका अरोड़ा ने इस बारे में बात की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर का सच बताया है.
मलाइका ने लिखी दिल छूने वाली बात
इस ब्रेकअप की सुर्खियों के बीच मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. इस नोट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़कर उनके हेटर्स की अक्ल ठिकाने आ जाएगी और उनके चाहने वालों का दिल एक बार फिर खिल उठेगा. उन्होंने कहा कि जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती है, 40 की उम्र में भी प्यार मिल सकता है.
उम्र है महज एक अंक
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, 'नहीं लेकिन सच में. 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें. 30 की उम्र में नए सपने देखना और उन्हें खोजना नॉर्मलाइज करें. 50 की उम्र में अपने जिंदगी के उद्देश्य को पाना और खुद को ढूंढना नॉर्मलाइज करें. जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती. इस तरह एक्टिंग करना बंद करें जैसे ये होता है.'
अर्जुन कपूर ने भी किया था पोस्ट
इस अफवाह के बाद अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ मिरर सेल्फी शेयर की थी. जिसके कैप्शन में लिखा, 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है. सुरक्षित रहिए. खुश रहिए. लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार....'
Next Story





