मनोरंजन

सुर्खियों में है मलाइका अरोड़ा की दुल्हन LOOK, सामने आई और तस्वीरें

Neha Dani
12 Oct 2021 3:10 AM GMT
सुर्खियों में है मलाइका अरोड़ा की दुल्हन LOOK, सामने आई और तस्वीरें
x
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने इस अटायर में लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर मल्लिका भट्ट के लिए वॉक किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स से अक्सर लोगों का दिल जीत लेती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और दिलकश अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा 47 साल की उम्र में दुल्हन की तरह सजी संवरी नजर आईं। मलाइका अरोड़ा का ये दुल्हन वाला लिबास उनके फैंस को खूब भा रहा है। उन्हें इस तकह से देखकर अर्जुन कपूर का भी दिल पिघल जाएगा।




मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने दुल्हन के लिबास में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लाल रंग के जोड़े में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों से फैंस नजर भी नहीं हटा पा रहे हैं। अभिनेत्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।


मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सबसे पहले एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका ने अपना लुक रिवील किया है। इसके बाद मलाइका ने बैक टू बैक अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिनमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने तस्वीरों में लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चोली भी पहनी है। वहीं ट्रेडिशनल ज्वैलरी उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।


मलाइका की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। कई लोग कमेंट कर मलाइका को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। वहीं कई लोग कमेंट के जरिए अर्जुन कपूर के भी मजे लेने में लगे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं 'काश मैं अर्जुन कपूर होता।' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे अर्जुन के घर जाना है।' बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने इस अटायर में लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर मल्लिका भट्ट के लिए वॉक किया है।




Next Story