मनोरंजन

शर्टलेस हुए मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, तस्वीर शेयर कर कहा- जोखिम लीजिये या मौका गंवाइए...

Gulabi
9 March 2021 4:18 PM GMT
शर्टलेस हुए मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, तस्वीर शेयर कर कहा- जोखिम लीजिये या मौका गंवाइए...
x
एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर किया है

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने बड़ा ही शानदार कैप्शन लिखा है। फोटो में आंखों पर गॉगल लगाए वह अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं।अर्जुन कपूर की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। उनके फैन्स इस फोटो को लाइक करते हुए एक्टर की टोन्ड बॉडी की तारीफ कर रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन लिखते हैं कि जोखिम लीजिये या मौका गवाइये...PS: क्या आपने अभी तक ट्रेलर देखा है?


बता दें कि इस फोटो से पहले अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म संदीप और पिंकी फरार का फर्स्ट पोस्टर आज रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। संदीप और पिंकी फरार फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया।

परिणीति संग तीसरी फिल्म करेंगे अर्जुन


अर्जुन और परिणीति की यह तीसरी फ़िल्म है। अर्जुन ने 2012 की फ़िल्म इश्क़ज़ादे से डेब्यू किया था, जिसमें परिणीति फीमेल लीड में थीं। इसके बाद अर्जुन, परिणीति के साथ 2018 में रिलीज़ हुई नमस्ते इंग्लैंड में साथ आये थे।
मलाइका की वजह से खबरों में रहते हैं अर्जुन

गौरतलब है कि अर्जुन 35 साल के अर्जुन इन दिनों 47 साल की मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। य़े दोनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इनका रिश्ता अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहता है। दोनों के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर होने के बावजूद दोनों के रिश्ते में गहराई, समर्पण, केयर, प्यार और वो सबकुछ नजर आता है जो कि एक कपल के बीच में होना चाहिए। पिछले साल अर्जुन के बर्थडे पर मालइका ने अर्जुन संग अपनी फोटो को शेयर की थी, जिसके बाद इनके रिलेशिनशिप की बातें खुले आम होने लगीं।


'कॉफी विद करण' शो स्वीकारा था अफेयर

मलाइका तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हैं, बावजूद इसके उनकी अर्जुन कपूर के साथ काफी अच्छी कमेस्ट्री हैं, खुद अर्जुन कपूर ने कई बार कहा है कि मलाइका बहुत केयरिंग हैं और वो जब उनके साथ होते हैं तो उन्हें कोई असुरक्षा का भाव नहीं होता है। गॉसिप और अटकलों के बीच मलाइका की क्लोज फ्रेंड करीना ने भी 'कॉफी विद करण' शो में साफ तौर पर दोनों के रिश्ते की पुष्टि कर दी थी, जिसके बाद से अब दोनों के फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है, देखते हैं उनका ये इंतजार कब खत्म होता है।


Next Story