मनोरंजन
एमराल्ड ग्रीन पैंटसूट में मलाइका अरोड़ा ने जमकर कहर ढाया, देखें Photos
Nidhi Markaam
22 Oct 2021 3:10 AM GMT
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज सोशल मीडिया की जान बन चुकीं हैं और फैन्स उन्हें देखना पसंद भी करते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज सोशल मीडिया की जान बन चुकीं हैं और फैन्स उन्हें देखना पसंद भी करते हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीरों में पैंटसूट में रॉक करने का तरीका सिखाया, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें।
अपने हालिया फोटोशूट में मलाइका अरोड़ा को पैंटसूट में रॉक करते हुए देखा जा सकता है, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इस साटन की एमराल्ड ग्रीन पैंटसूट में मलाइका अरोड़ा ने जमकर कहर ढाया। मलाइका को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने स्टाइल किया था।
मलाइका अरोड़ा ने अपने बोल्ड लुक को एक नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया।
ग्रीन कलर के पैंटसूट में पोज़ देते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने हाथ में येलो कलर के पर्स को फ्लॉन्ट किया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा और कैमरे के लिए कुछ स्टाइलिश पोज़ दिए। मेकअप के लिए मलाइका अरोड़ा ने स्मोकी ग्रीन आईज और न्यूड पिंक लिप्स के साथ गालों पर हल्का ब्लश चुना था।
Next Story