मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान को किया बर्थडे विश, पुरानी यादों से काट दिया अरबाज खान का चेहरा?

Rounak Dey
10 Nov 2022 4:11 AM GMT
मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान को किया बर्थडे विश, पुरानी यादों से काट दिया अरबाज खान का चेहरा?
x
इस तस्वीर में अरहान खान किसी मेल सदस्य के साथ नजर आ रहा है। यहां देखें फोटोज।
बॉलीवुड फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने बेटे अरहान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही अदाकारा ने बताया कि उनका बेटा अरहान 20 साल का हो चुका है। अपने बेटे अरहान खान के 20वें जन्मदिन पर अदाकारा ने कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लाड़ लुटाया। इन तस्वीरों में अरहान खान की बचपन से लेकर अब तक की कई पुरानी तस्वीरें हैं। हालांकि इन तस्वीरों में उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान नहीं नजर आए। जबकि एक तस्वीर ऐसा लगता है कि कटी हुई है। जिसे जानबूझ कर काटा गया है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ये अरबाज खान की तस्वीर है। इस तस्वीर में अरहान खान किसी मेल सदस्य के साथ नजर आ रहा है। यहां देखें फोटोज।

20 साल का हुआ मलाइका अरोड़ा का लाडला
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे अरहान खान की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें उनका बचपन दिख रहा है।
मलाइका अरोड़ा ने ऐसे किया बेटे को बर्थडे विश
अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान की कई सारी पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जिसे देख फैंस भी मलाइका अरोड़ा के बेटे को बधाई दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने याद किए पुराने पल
अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर गुजरे दिनों की झलक फैंस को दिखाई है। जिसे देख फैंस भी नॉस्टोलॉजिक हो गए हैं।

इस तस्वीर को देख ठनका ट्रोल्स का दिमाग
अदाकारा मलाइका अरोड़ा अक्सर ही ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। अब मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान की इस तस्वीर को देख भी लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस तस्वीर में अरहान के साथ अरबाज खान साथ हैं। जिनकी फोटो एक्ट्रेस ने छुपाने की कोशिश की है।

Next Story