मनोरंजन

ट्रिप पर Malaika Arora अरोड़ा तो अरबाज खान की दूसरी वाइफ संग घूमने निकले बेटे अरहान

Suvarn Bariha
25 Aug 2024 8:51 AM GMT
ट्रिप पर Malaika Arora अरोड़ा तो अरबाज खान की दूसरी वाइफ संग घूमने निकले बेटे अरहान
x

Mumbai.मुंबई: अरबाज खान ने दूसरी शादी शूरा खान के साथ की है। वो अक्सर शूरा के साथ स्पॉट हो जाते हैं। फिर चाहे वो डिनर डेट, कॉफी डेट हो या फिर लंच डेट ही क्यों ना हो। शूरा का अरबाज के परिवार के साथ काफी अच्छा बॉन्ड देखा जाता है। वहीं, मलाइका अरोड़ा पति अरबाज से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी को इन्जॉय कर रही हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की चर्चा के बीच एक्ट्रेस को वेकेशन पर चिल करते हुए देखा गया। बिकिनी की तस्वीरों से इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया था। इसी बीच अब शूरा का अरबाज और मलाइका के बेटे अरहान के साथ काफी अच्छा बॉन्ड देखने के लिए है। बीते दिन ही अरहान और शूरा को साथ में मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं, जिसमें उनका शानदार बॉन्ड देख सकते हैं।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अरहान और शूरा खान को एक साथ शॉपिंग करके बाहर आते देखा गया। इसमें दोनों एक-दूसरे से बातें कर रहे हैं। फोन में बिजी अरहान, शूरा की ओर देखकर स्माइल पास करते हैं और दोनों कार में बैठ जाते हैं। कार की आगे वाली सीट पर शूरा बैठती हैं और पीछे मलाइका के बेटे। अब वीडियो में दोनों की कमाल की बॉन्डिंग देख लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनकी जोड़ी को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जोड़ी बता रहा है तो कोई भाई-बहन के जैसे बता रहा है। ऐसे में चलिए बताते हैं लोगों के रिएक्शन के बारे में।

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
अब अगर अरहान और शूरा खान की बॉन्डिंग वाले वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘रियल मदर वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं पता नहीं किसके साथ।’ दूसरे ने लिखा, ‘गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड लग रहे हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘सौतेले मां-बेटे की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है।’ चौथे ने लिखा, ‘भाई-बहन, पापा किधर हैं?’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘बेटा-मां कम लग रहे हैं बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ज्यादा लग रहे हैं।’ इतना ही नहीं, कइयों ने शूरा के प्रेग्नेंट होने के भी कयास लगाए।
मलाइका से तलाक के 6 साल बाद अरबाज ने की दूसरी शादी
आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी साल 1997 में हुई थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा अरहान हैं। करीब 20 साल के बाद 2017 में कपल का ऑफिशियली तलाक हो गया था। इसके बाद मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के डेट करने लगीं। दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे लेकिन, अब इनके ब्रेकअप की भी चर्चा जोरों पर है। वहीं, अरबाज खान ने तलाक के 6 साल बाद शूरा खान से शादी कर ली। इनकी शादी बहन अर्पिता के घर पर हुई थी। इस फंक्शन में एक्टर के बेटे अरहान भी पहुंचे थे।
Next Story