मनोरंजन

जिम के बाहर मटक-मटककर चलती दिखीं Malaika Arora, लोगों ने देखकर कहा- 'आंटी नंबर 1'

Neha Dani
15 Feb 2022 11:24 AM GMT
जिम के बाहर मटक-मटककर चलती दिखीं Malaika Arora, लोगों ने देखकर कहा- आंटी नंबर 1
x
उन्होंने एक हार्ट का इमोजी भी शेयर किया था। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां उनके फैंस उनकी ड्रेस और लुक को पसंद करते हैं वहीं बहुत बार उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा ट्रोलर्स की निशाने पर आ गई हैं। अभिनेत्री को मंगलवार को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने ग्रे कलर का टॉप और ब्लैक कलर के शॉर्ट्स पहने हुए थे।

कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मलाइका अरोड़ा ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। वहीं उन्होंने पिंक कलर की चप्पल पहनी हुई थी। मलाइका अरोड़ा को उनकी इस चप्पल के लिए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। अभिनेत्री के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।


ange_lmlk नाम के यूजर ने मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है इसके पास एक ही चप्पल है, जहां जाती है यही पहली है, पिंक वाली।' navabkhureshi ने लिखा, 'आई आंटी की बारी।' raatri_dupahri ने अपने कमेंट में लिखा, 'वह फिर से 18 की हुई हैं।' navabkhureshi ने लिखा, 'आंटी नंबर 1।'
इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा को कमेंट कर ट्रोल किया है। इससे पहले वह अर्जुन कपूर के साथ वैलेंटाइन डे मानने की वजह से चर्चा में थीं। मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था।
तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहे थे। वहीं अर्जुन कपूर अपने लव लेडी के फॉरहैड पर किस करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस प्यार के पलो को फैंस के साथ शेयर कर मलाइका ने लिखा, 'मेरा'। इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट का इमोजी भी शेयर किया था। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी।

Edited By: Anand Kashyap
# entertainment # bollywood # Malaika Arora # Arjun Kapoor # Malaika and Arjun share romantic pic # Arjun share romantic Photo # Malaika and Arjun photo # Malaika Shares Romantic Photo


Next Story